फरीदाबाद, मई 10 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। थाना क्षेत्र छांयसा के अंतर्गत साहूपुरा खादर में सरपंच पद के लिए हुआ उपचुनाव शांतपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।इसमें मनोज भाटी 74 वोट से सरपंच पद का चुनाव जीतने में सफल रहे। इस उपचुनाव में कुल 1,302 मतदाताओं में से 1078 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 82.79 प्रतिशत मतदान रहा। चुनावी मैदान में कुल चार प्रत्याशी थे, जिनके बीच मुकाबला हुआ। मतगणना के परिणामों के अनुसार मनोज भाटी को 572 वोट प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को 498 वोट मिले। इस तरह मनोज भाटी ने राजेंद्र सिंह को 74 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। अन्य प्रत...