गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बंगाल टेनिस एसोसिएशन एवं साउथ क्लब कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग का खिताब झारखंड के शीर्ष लॉन टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है । फाइनल मुकाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के राहुल शर्मा को असान सेटों में 6-2, 10-8 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया ।

सेमीफाइनल का प्रदर्शन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही अभिषेक दास को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह खिताब साहिल ने लगातार चौथी बार हासिल किया है। लगातार चार साल तक एक ही प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखना साहिल के कड़े परिश्रम, खेल के प्रति उनके समर्पण और उनकी बेजोड़ फिटन...