सासाराम, अप्रैल 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के जंगलों में साहिल पक्षी का शिकार कर रहे एक तस्कर को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा। बताया जाता है कि तीन की संख्या में शामिल तस्कर साहिल का शिकार करने के बाद उसके मांस को दर्शना जंगल में पका रहे थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक को मौके से ही धर दबोचा। वहीं दो अन्य फरार हो गये। गिरफ्तार छैबर पासी बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर स्थित चिलबिलिया टोला का निवासी बताया गया है। उसके पास से साहिल मारने के औजार भी बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.