इटावा औरैया, जून 13 -- चकरनगर, संवाददाता। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे साहिल का अंतिम संस्कार उनके घर के पास खेत में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एयरफ़ोर्स के अधिकारी दिलीप गोंड सहित करीब 50 जवानों ने साहिल तोमर को सम्मान सहित अंतिम विदाई दी। जैसे ही पार्थिव शरीर को घर से अंतिम संस्कार को ले जाने के लिए उठाया गया तो माँ मनीषा तोमर सहित सैकड़ो महिलाओं मे कोहराम मच गया। साहिल की माँ और बहन एक दूसरे से लिपट कर फ़फ़क- फ़फ़क कर रो रही थीं। पिता मुन्ना सिंह तोमर भी अंतिम यात्रा देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। उस समय भीड़ में सभी की आँखे नम थीं। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग के दौरान बीमार पड़े वायुसेना के जवान की मौतअंतिम संस्कार की प्रक्रिया यह भी पढ़ें- असम में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, राजस्थान का अग्निवीर खेमाराम कुमावत शहीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...