साहिया में श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, सुरक्षा के गुर सिखाए
विकासनगर, सितम्बर 1 -- उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के कौशल विकास और सुरक्षा को लेकर सहिया क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत नेवी-सहिया में पंजीकृत श्रमिकों को पोषाहार किट, एजुकेशन किट और हाईजीन किट वितरित की गईं। किट मिलने पर श्रमिकों में उत्साह देखने को मिला। किट वितरण के बाद श्रम विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत नेवी में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर विशाल कुमार चौधरी और हरेन्द्र कुमार गुप्ता श्रमिकों को पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप निर्माण कार्य करने के तौर-तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से श्रमिकों को पहाड़ी क्षेत्रों के जटिल भू-भाग में सुरक्षित तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.