देहरादून, मई 27 -- साहिया। अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना विकासनगर की ओर से केदारवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नफीसा बेगम एवं वार्ड सदस्य शाइस्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वेंडिंग मशीन एवं सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किशोरियों और महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकें। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। यह भी पढ़ें- साहिया में महिलाओं और किशोरियों की दी माहवारी से ज...