विकासनगर, जून 7 -- उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में साहिया क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में चिन्हित किए गए 164 अवैध अतिक्रमणों को हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस थमा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि कालसी-चकराता, साहिया-क्वानू, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग तथा साहिया मुख्य बाजार क्षेत्र में कुल 164 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इन सभी स्थानों पर विभाग द्वारा पूर्व में लाल निशान भी लगाए गए थे। लोनिवि की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि 22 नवंबर 2025 को भवन और दुकान स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में...