साहिया बाजार में आड़े-तिरछे वाहनों से लगा जाम, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
विकासनगर, जून 13 -- पर्यटन नगरी चकराता के मुख्य मार्ग पर स्थित साहिया बाजार में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद साहिया चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क किनारे अव्यवस्थित और अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालकों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर बेवजह वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है और इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई वाहन चालक सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.