विकासनगर, दिसम्बर 7 -- छत्रधारी चालदा महासू महाराज के प्रवास यात्रा में शामिल होने के लिए इन दिनों लोग बड़ी संख्या में दसऊ जा रहे हैं, जिसके चलते साहिया बाजार पर यातायात का दवाब बढ़ गया है। रविवार को दसऊ मंदिर जाने वालों की भीड़ उमड़ने से साहिया-क्वानू मार्ग पर लंबा जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एक घंटे तक लोग जाम में ही फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के दसऊ गांव स्थित छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर से प्रवास यात्रा सोमवार से शुरू होनी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग दसऊ जा रहे हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के पश्मी गांव से श्रद्धालु देवता की आगवानी करने के लिए आ रहे हैं, जिससे साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.