साहिया और कचटा में लगे किसान फार्मर आईडी शिविर, 70 किसानों की बनी आईडी
विकासनगर, सितम्बर 15 -- किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत उदपाल्टा के सहिया और न्याय पंचायत मुंधान के कचटा गांव में किसान फार्मर आईडी शिविर लगाए गए। शिविरों में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी फार्मर आईडी बनवाई। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से किसान किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उद्यान कार्ड, फसल बीमा तथा कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। दोनों शिविरों में करीब 70 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई।सहिया में सहायक कृषि अधिकारी छवि सोनी की मौजूदगी में शिविर संचालित किया गया। वहीं कचटा में ब्लॉक तकनीकी अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.