साहिया इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ
विकासनगर, मई 28 -- साहिया,संवाददाता। जौनसार-बावर जनजातीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में गुरुवार से पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न रचनात्मक और नवाचार आधारित गतिविधियों में प्रतिभाग कर रहे हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए पढ़ाई, रचनात्मक कार्यों और वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ना है। कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने किया। अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं यू-कोस्ट के मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार और अमित कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करवाए जा रहे हैं। कैंप में विज्ञान प्रयोग, मॉडल निर्माण, पेपर इंजीनियरिंग और कला गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.