रामगढ़, दिसम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले दिन तड़के भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में साध-संगत शामिल हुए और पूरे मार्ग में गुरबाणी की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी की अगुवाई जसकीरत सिंह सैनी ने निशान साहेब लेकर की। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक होते हुए मेन रोड के रास्ते पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची। रास्ते भर संगत ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और गुरु साहिब के जयकारे लगाए। गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर साध-संगत के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान निशान साहेब पर फूलों की माला अर्पित कर श्रद्धा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.