रामगढ़, जनवरी 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, रामगढ़ की ओर से तीसरे दिन तड़के प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई इस प्रभात फेरी में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे शहर में गुरुबाणी के जयकारे गूंजते रहे। प्रभात फेरी की अगुवाई निशान साहेब लेकर जसकीरत सिंह सैनी ने की। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक और मेन रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर गुप्त सेवा की ओर से चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान निशान साहेब पर फूलों की माला अर्पित की गई और गुरु महाराज के चरण...