अक्षय अग्रवाल, मई 18 -- गाजियाबाद के साहिबाबाद के अर्थला में खुले में पेशाब करने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। दोपहर में शांत हुआ यह मामला शाम को बच्चों की गलतफहमी के कारण फिर बढ़ गया, जिसके बाद दोनों परिवारों में हिंसक झड़प हो गई। हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति को बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित लहूलुहान हालत में दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में खुले स्थान पर पेशाब करने को लेकर दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में बड़ा रूप ले लिया। मामले में बच्चों के कहने पर दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर दंपत्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...