साहिबाबाद डिपो की 28 बसों के नोएड़ा हस्तांतरण से लोगों में नाराजगी
गाज़ियाबाद, जून 12 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद डिपो की 28 ई-बसों को नोएडा भेजे जाने से लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लोग नाराजगी जता रहे है। साहिबाबाद निवासी जय दीक्षित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि करीब 60 लाख आबादी वाले गाजियाबाद में पहले से ही सार्वजनिक परिवहन के साधनों की कमी है। ऐसे में नई बसों का लाभ स्थानीय यात्रियों को मिलने के बजाय दूसरे शहर को दिया जाना उचित नहीं है। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को दैनिक आवागमन के दौरान जाम, प्रदूषण और सीमित बस सेवाओं की समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि ये बसें गाजियाबाद में संचालित होतीं तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलती और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.