साहिबाबाद गांव में सात दिवसीय योग संस्कार शिविर शुरू
गाज़ियाबाद, मई 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद गांव में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान की ओर से सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में बच्चों को प्रतिदिन सुबह योग, ध्यान और नैतिक संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। इससे बच्चों में शारीरिक, मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होगा। शुक्रवार को शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। आयोजकों ने बताया कि योग क्रियाओं से बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, अच्छे संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.