बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- बुलंदशहर, संवाददाता। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा चलाए जा रहे 11 दिवसीय शौर्य गाथा अभियान के तहत मंगलवार को मेरठ रोड स्थित सैंट गिरि स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों को साहिबजादों के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया गया और उन्हें सिख योद्धाओं के बलिदान की गाथा सुनाई गई। बच्चों को बड़ी एलईडी पर चार साहिबजादे एनिमेशन मूवी दिखाई गई। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि दशमेश गुरु गोबिन्द सिंह के चार बेटों सहित अनेक सिख योद्धाओं ने अपने जीवन की आहुति देकर देश और धर्म की रक्षा की। स्क्रीन पर शौर्य गाथा देखकर बच्चे भावुक हो गए। प्रधानाचार्य अंकित अंसारा ने मिशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपने देश के इतिहास की जानकारी होना अनिवार्य है। आचार्य कृष्ण मिश्रा, संजीव यादव, देवेश ...