मथुरा, दिसम्बर 27 -- हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सिख इतिहास के अमर शहीद साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस, धर्मनिष्ठा और बलिदान को स्मरण कर विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का संचार करना रहा। प्रधानाचार्या डा. अंजू सूद ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि देश, धर्म और सत्य के लिए आयु कभी बाथा नहीं बनती। साहिबजादों का बलिदान आज भी प्रत्येक भारतीय को साहस और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इससे पूर्व कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीरता, त्याग और राष्ट्रप्रेम के महत्व से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने भी बच्चों को साहसिक एवं नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.