जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- जमशेदपुर। चार साहिबजादों की शहीदी दिहाड़ा के पावन अवसर पर रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और वीर बाल साहिबजादों की अमर शहादत को नमन किया। "जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गुरुद्वारा प्रधान सरदार गुरप्रीत सिंह एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी विशेष रूप से शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से कार्यक्रम भक्तिमय और भव्य बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.