सहारनपुर, दिसम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा चार साहिबजादों की शहादत के कारण ही आज हमारा वजूद है। भाजपा कार्यालय पर वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने इस शहादत पर वीर बाल दिवस की घोषणा की और इस बारे में कार्यक्रम आयोजित करने शुरू किए। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि उस समय गुरु परिवार पर इतने भीषण अत्याचार किये गए कि सोच कर रूह कांप जाती है, जिन मोती राम मेहरा ने जेल में बंद साहिबजादों को दूध पिलाया उनके पूरे परिवार को कोल्हू में पीस कर उनकी हत्या कर दी गई। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, विजेंद्र कश्यप, सोनेंद्र राणा, राजपाल सिंह जुड़डा, हेमंत अरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.