रामगढ़, अगस्त 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के भव्य ऑडिटोरियम में सोमवार, को इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों, मनमोहक नृत्य और विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा ऑडिटोरियम देर तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों-साहिबजादा अजीत सिंह हाउस, साहिबजादा जुझार सिंह हाउस, साहिबजादा जोरावर सिंह हाउस और साहिबजादा फतेह सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से 40-40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 160 विद्यार्थियों ने पारंपरिक, लोक और समकालीन नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कैंब्रियन में कला एकीकृत परियोजना 'विहंगम' का आ...