साहिबगंज, फरवरी 3 -- साहिबगंज शहर में शुरू होगा सिटी बस सेवा हमारी नगर सरकार: साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव में सरकारी व अनुबंध कर्मर्ी भी अहम भूमिका निभाएंगे। सरकारी कर्मियों का कहना है कि नगर परिषद का काम सिर्फ सड़क,सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या का निराकरण करना नहीं है। शहर के विकास में भी नगर परिषद अहम किरदार निभाता है। शहर के विकास का अधिकांश प्लान नगर परिषद स्तर से ही बनकर ऊपर जाता है। इसलिए नगर परिषद बोर्ड का मजबूत होना आवश्यक है। सरकारी कर्मचारियों का कहना है शहर का विकास हो सके, इसके लिए हरेक वोटर को जागरुक होकर मतदान करना होगा। नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पानी सप्लाई, धूलकण, सड़क जाम, अतिक्रमण, संकरी सड़क आदि की समस्या है। इन सभी का सही रूप से समाधान करने से शहरवासियों को काफी सुविधा होगी। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जिसमें समाज सेवा का जज...