साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल (जनजातीय) खेल प्रतियोगिता से जीत हासिल कर दानापुर-साहिबगंज इटारसी से लौटने पर कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ। माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया है। दरअसल, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साहिबगंज जिला से दो खिलाड़ियों ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसमें राहुल कुमार उरांव (बालक वर्ग) और प्रीति कुमारी एक्का (बालिका वर्ग) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी एनआईएस कोच लालू कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सचिव वीरेंद्र कुमार साह व कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया है। वहीं राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.