साहिबगंज, अप्रैल 5 -- साहिबगंज। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला के जगदलपुर शहर में संपन्न प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता के एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेकर रविवार की सुबह यहां लौटे एमानुएल किस्कू का जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता एमानुएल ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत एवं 110 मीटर हर्डल्स में चौथे स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 03 अप्रैल तक हुआ। एमानुएल किस्कू प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं। मौके जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू , जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम ततसत, कोषाध्यक्ष ...