साहिबगंज, फरवरी 8 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुरक्षा के मद्देनजर साहिबगंज रेलथाना पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया । इस दौरान प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई। जांच के क्रम में बिना टिकट यात्रा करने वालों से लेकर अनाधिकृत रूप से प्लेटफॉर्म पर घूमने वालों की तलाश की गई। रेलथाना प्रभारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस ने जांच अभियान चलाया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। नशाखुरानी गिरोह को लेकर रेल यात्रियों को जागरुक किया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति से खाने पीने की सामान नहीं लेने की हिदायत दी गई है। मौके पर कई जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.