साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। रेलवे स्टेशनों व रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने के उद्देश्य से आरपीएफ की ओर से बुधवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त आशिम कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में 31 मार्च को संपन्न हुई। अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक आपात स्थिति का निर्माण किया गया, जिसमें विस्फोट जैसी घटना के कारण प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एक कोच के पटरी से उतरने की स्थिति दर्शाई गई, जिससे डाउन लाइन प्रभावित हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया गया। घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत एवं बचाव कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.