साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- साहिबगंज। आरपीएफ व सीआईइी मालदा की एक संयुक्त टीम ने साहिबगंज आरपीएफ की मदद से रविवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षित रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। लक्षित जांच के दौरान उस व्यक्ति को पीआरएस काउंटर के पास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया। जांच करने पर, उसके पास से एक लाइव आरक्षित तत्काल रेलवे टिकट और अवैध टिकटिंग गतिविधियों से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति टिकट रखने के संबंध में कोई वैध अधिकार या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद आरोपी को रेलवे अधिनियम के तहत अवैध टिकट बनाने के आरोप में मामला दर्ज करते अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ की ओर से चलाये जा रहे ऑपरेशन उपलब्ध के दौरान अवैध टिकटिंग पर रोक लगाने और असली यात्रियों को आरक्षित रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.