साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हाट जाने वाले पैदल पुल के नीचे शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। साहिबगंज रेलथाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रेलथाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 साल है। देखना से लगता है कि भीक्षा मांगने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिनाख्त के लिए शव को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के मर्चुरी 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। समाचार भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...