साहिबगंज, जून 8 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर सरकारी रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए रेल पुलिस जुटी है। हालांकि मृतक के पास से ऐसा कुछ भी सामान बरामद नहीं हुआ है,जिससे उसकी पहचान में मदद मिल सके। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 साल बताया जा रहा है। इधर, मृतक के मुंह सफेद झाग निकल रहा था। शव का पोस्टमार्टम डॉ. केशव कृष्णा ने किया है। जानकारी के मुताबिक की वजह जानने के लिए शव के बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए रिजर्व रखा गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगा। रेल पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत सामान्य रूप से हुई है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्...