साहिबगंज, नवम्बर 28 -- साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के मदनशाही बोहा स्थित सतपुलवा रेल पुल के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। अंदेशा है कि युवक के सिर पर मिट्टी के बड़े ढेला से मारकर हत्या की गई है। चेहरे पर भी गहरे जख्म के निशान हैं। पुलिस ने मौके से खून लगा मिट्टी के बड़ा ढेला भी जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान मदनशाही के धनसर मुंडा के पुत्र बच्चन मुंडा (26) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्चन मुंडा मजदूरी करता था। रोजाना वह शाम तक घर लौट जाता था, लेकिन बीते गुरुवार की देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। आसपास उसकी खोजबीन की गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि पुल के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.