साहिबगंज, मई 30 -- साहिबगंज। शहर की सड़कों को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा इसे लेकर साहिबगंज नगर परिषद विशेष अभियान शुरू करेगा। दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन ने बीते दिनों नदी-तालाब-नालों आदि पर से अवैध अतिक्रमण हटा कर उसे मुक्त कराने का निर्देश दिया है। इसे देखते जल्द ही नगर क्षेत्र में भी रोड, नाला आदि को मुक्त कराया जायेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से कवायद शुरू कर दी गई। नप ने अतिक्रमण हटाने को लेकर शहर में माइकिंग कराया जा रहा है । संबंधित लोगों को चेतावनी दी जा रही है की जिसने भी रोड, नाला आदि को अतिक्रमित कर दुकान, मकान आदि बनाया हुआ है वो अविलंब उसे खाली कर दें। निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नप स्वयं बुलडोजर आदि लगा कर अवैध निर्माण ध्वस्त करेगा । उसपर आने वाला खर्च संबंधित लोगों से जुर्माना आदि के साथ वसूला जाएगा...