साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज में रेल पटरी पर मिला एसएफसी के ट्रांसपोर्टर एजेंट का शव,जांच साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में अंबाडीहा स्थित रेलवे पोल संख्या 235/3 के पास रविवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में यहां के एसएफसी के परिवहन सह हथालन अभिकर्ता मनोज कुमार(56) का शव पुलिस ने बरामद किया है। वे हजारीबाग जिला के सदर थाना स्थित यशवंत नगर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक एसएफसी के परिवहन सह हथालन अभिकता मनोज कुमार साहिबगंज के आजाद नगर स्थित किराए के मकान में रहते थे। ठेकेदार के साथ काम करने वाले सुरेश यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे फोर व्हीलर बोलेरो से डीजल भराने महादेवगंज गये थे। रा...