साहिबगंज में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- साहिबगंज/राजमहल। साहिबगंज में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बक्सर से पटना, मुंगेर,भागलपुर व कहलगांव तक गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 38 सेमी ऊपर यानी 27.63 मीटर दर्ज किया गया था। दोपहर 03:00 बजे आठ सेमी बढ़कर 27.71 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया था। पूर्वानुमान है कि शुक्रवार की सुबह तक यहां गंगा का जलस्तर 27.88 मीटर पर पहुंच जाएगा। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दियारा के निचले इलाके के लोग डरे हैं। उधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजमहल प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का संकट गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण गुरुवार को अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.