साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। शहर के नॉर्थ कॉलोनी स्थित रेलवे बिजली कार्यालय के पास एक जंगली चीतल (स्पॉटेड डियर या हिरण) को वन विभाग ने शनिवार की सुबह रेस्क्यू किया। हालांकि घायल हिरण की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वन विभाग उसकी मौत की वजह की जांच में जुटी है।

रेस्क्यू की प्रक्रिया बताया जाता है कि साहिबगंज शहर क्षेत्र में पहली बार किसी चीतल का रेस्क्यू किया गया। दरअसल, स्थानीय लोगों की सूचना पर सुबह वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच चीतल का रेस्क्यू किया था। चीतल संभवत: रास्ता भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया होगा। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास ले गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मौत की जांच वन विभाग ने बताया कि चीतल की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आव...