साहिबगंज में दर्दनाक हादसा! हाईवा ने टोटो को रौंदा; 3 की मौत
साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के बरहड़वा-बरहेट मुख्य मार्ग पर केशरो मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब पौने नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो मुगलपाड़ा, बरहड़वा और एक पतना चौक के रहने वाले थे। हादसे के शिकार हुए लोग रांगा हटिया से फल व सब्जी बेचकर टोटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को रौंद दिया। हाइवा का चालक मौके से फरार होने सफल रहा।हादसे के बाद जाम कर दी सड़क इधर, हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को दो जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए बरहड़वा सीएचसी भेज दिया है। स्थिति नाजुक बतायी जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.