साहिबगंज, मार्च 5 -- -कहीं फगुआ गीत तो कहीं डीजे पर मचा धमाल साहिबगंज। रंगों का त्योहार होली बुधवार को हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बीच संपन्न हो गया। होली पर कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ जगह पर छिटपु झड़प व विवाद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे तत्काल निपटा दिया। कुल मिलाकर होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दरअसल,होली पर बुधवार की सुबह से ही बच्चे, युवा रंग खेलने निकल पड़े थे। बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा था। वे रंग भरी पिचकारी से हर आने जाने वालों पर रंग डालकर अतिप्रसन्न होते रहे तो कुछ बच्चे रंग भरा गुब्बारा मार कर काफी खुश दिखे। कई जगह पर युवाओं की टोली रंग पुते चेहरे लिये जमकर डांस करते दिखे । कहीं पर कुर्ता फाड़ होली का नजारा भी आम रहा। इस साल अधिकांश चौक चौराहा, मुहल्लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.