साहिबगंज में चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, सीओ से रिपोर्ट तलब
साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गया है। केन्द्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की सुबह छह बजे यहां गंगा का जलस्तर 26.17 मीटर पर था। यहां चेतावनी रेखा 26.25 एवं खतरा का निशान 27.25 मीटर पर है। इस प्रकार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से फिलवक्त 1.09 सेमी नीचे है। गंगा का जलस्तर यहां प्रति चार घंटे में नौ सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। इस लिहाज से सोमवार की शाम सात बजे तक यहां गंगा चेतावनी रेखा 26.25 के करीब पहुंच जाने की उम्मीद है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर से पटना,मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव यानी हर जगह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उधर, जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिले के सभी अंचलों से रिपोर्ट तलब किया है। जिले में सबसे अधिक बाढ़ का खतरा साहिबग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.