साहिबगंज में गंगा से अज्ञात महिला का शव बरामद,जांच
साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। शहर के फेरी घाट के पास सोमवार को अज्ञात महिला का शव गंगा में मिला है। सूचना पाकर गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। आसपास के लोगों की मदद से शव को गंगा के पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तत्काल के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि करीब 38 साल की महिला का शव पानी उपलाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला के शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। शव की पहचान को लेकर आसपास के थानों को फोटो के साथ सूचना दे दी गई है। शव की पहचान होने के बाद महिला की मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस को अंदेशा है कि शव गंगा के पानी में बहता हुआ कहीं से आया होगा। शव के पास से पुलिस को कुछ भी पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.