साहिबगंज में करंट लगने से एक किशोरी की मौत
साहिबगंज, मई 30 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना में शनिवार को घर में ही करंट लगाने से एक किशोरी मूर्छित हो गई। परिजनों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जांच के बाद डॉ. शाहनवाज हुसैन ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका कोदरजन्ना के मुरलीधर मंडल की पुत्री गुड्डी कुमारी(16) थी। पिता मुरलीधर ने बताया कि दरवाजा के पास से बल्ब का तार गुजरा है। लोहा का गेट बंद करने के दौरान उसकी पुत्री को करंट लगा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।फोटो 1, शोकाकुल परिजन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.