साहिबगंज, मई 11 -- साहिबगंज। महिला थाना को शीघ्र अपना आधुनिक भवन मिल सकता है । नये भवन को आवश्यक सुविधा से सुसज्जित किया जा रहा है। पुलिस लाइन परिसर में एसपी कार्यालय के सामने भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। महिला थाना के नये भवन का रंग रोगन , इलेक्ट्रिक व फर्नीचर का कार्य चल रहा है। समझा जा रहा है कि भवन पुलिस विभाग को हैंड ओवर होते ही उद्घाटन की तारिख तय कर दी जाएगी। दरअसल, महिला थाना पिछले साढ़े चार साल से नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक कार्यालय के पास संचालित हो रहा है। फोटो: 120, महिला थाना का नया भवन。

साढ़े चार साल में 114 मामले दर्ज साहिबगंज महिला थाना में बीते साढ़े चार साल में 114 मामले दर्ज हैं। यह आंकड़ा 24 नवंबर 2021 से लेकर अब तक का है। रिपोर्ट के मुताबिक 93 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। 21 मामले फिलहाल लंबित है। इस ल...