साहिबगंज, जुलाई 8 -- साहिबगंज। मंडल कारा के एक विचारधीन बंदी की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया है। यह जानकारी मंडल कारा अधीक्षक परमेश्वर भगत ने मंगलवार को यहां दी है। उन्होंने बताया कि नगर थाना के एक केस में आकाश कुमार साह नामक बंदी वर्ष 2024 से ही जेल में बंद था। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स में रेफर कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को दिन में उसकी मृत्यु हो जाने की खबर मिली है। जेल अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर बंदी के शव को यहां लाने के लिए गाड़ी भेजी गई है। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव को यहां भेजा जाएगा। उसके बाद परिजनों को विधिवत शव सौंप दिया जाएगा। इसबीच नगर थाना प्रभारी अमित कुम...