साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर। मालदा मंडल द्वारा साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में शनिवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ट्रेन सं. 63431 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर, 53416 जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले 151 मामले पकड़े गए। रेल प्रशासन ने इन मामलों में कुल Rs.72,185 जुर्माना वसूल कर राजस्व अर्जित किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में भी मंडल में नियमित रूप से टिकट जांच अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.