साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- साहिबगंज। मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से (63431)से 99 लीटर देशी शराब सीआईबी मालदा ने बरामद किया है। जिसकी लगभग कीमत 29,700 रू.है। दरअसल, अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान आरपीएफ व सीआईबी मालदा की संयुक्त टीम ने उक्त ट्रेन में जांच के दौरान 99 लीटर देशी बरामद की।

जांच अभियान विश्वसनीय सूचना के आधार पर एएसआई रवि शंकर यादव एवं एचसी स्वप्न कुमार घोष तथा एएसआई रविन्द्र कुमार तिवारी व अन्य पुलिस बल ने साहिबगंज से मिर्जा चौकी के बीच उक्त ट्रेन में सघन जांच एवं निगरानी अभियान चला कर यह बरामद किया। जांच के दौरान करमटोला स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद कोच संख्या-ईआर-218207/सी के शौचालय के समीप सीट के नीचे दो लावारिस प्लास्टिक के बोरे, एक हरे एवं एक सफ...