साहिबगंज, अप्रैल 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल एक बार फिर मिला है। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह, प्रभारी डीसी सतीश चंद्रा न्यायालय परिसर पहुंचे। बीते 26 मार्च को भी ऐसा ही धमकी भरा मेल न्यायालय के आधिकारिक मेल आइडी पर भेजा गया था। इस मामले में उस समय जिरवाबाड़ी थाना में केस दर्ज कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 8.09 बजे दोबारा जहरीला गैस बम से न्यायालय को उड़ाने देने की धमकी भरा मेल आते ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच शुरू की। जांच में सार्जेंट मेजर रोहित दुबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या...