साहिबगंज, अगस्त 27 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर गुरुवार को साहिबगंज कॉलेज के बीएड भवन में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय से प्राप्त पत्र के अनुसार झारखंड राज्य के 24 संस्थाओं का चयन प्रधानमंत्री के वर्चुअल माध्यम से संबोधन के लिए किया गया था। इसमें साहिबगंज कॉलेज का भी नाम शामिल था। प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। उसमें उन्होंने वर्ष 2036 में ओलंपिक खेल का आयोजन भारत में हो इसके लिए तैयारी की बात कहीं। यह भी पढ़ें- खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्पसम्मानित खिलाड़ी मौके पर साहिबगंज जिले के राष्ट्रीय स्तर के 100 मीटर के रेले चैंपियन खिलाड़ी परम...