साहिबगंज, अप्रैल 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास की ओर से कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास से बाहा पर्व मनाया गया। कॉलेज के नंदन भवन में आयोजित बाहा पर्व के कार्यक्रम से पहले कॉलेज मैदान में विधिवत रूप से बाहा पर्व को लेकर मांझी आदि के नेतृत्व में पूजा की गई। पूजा आदि के बाद नंदन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.रंजीत कुमार सिंह ने अमर शहीद सिदो-कान्हू आदि की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाहा पर्व मनाया। बाहा कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीलाल मुर्मू, संदीप मुर्मू ने किया और इसमें सहयोग बालक व बालिका हॉस्टल के अन्य विद्यार्थियों ने भी किया। मौके पर गैब्रियल, मानवेल, नर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.