साहिबगंज, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय खेल दिवस (2026) पर साहिबगंज कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेल कुंभ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि खेल में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास व टीम भावना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, अनुशासित व सक्रिय जीवनशैली अपनाने की अपील की। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता में टीम सुमित ने टीम अनुरंजन को पांच अंकों के अंतर से पराजित किया है। टीम सुमित को कुल 22 अंक प्राप्त...