साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब आम्बेडकर की जयंती मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर मनायी गयी। इस अवसर पर साहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में भी जयंती समारोह मनायी गयी। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती डा. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास ने किया। कार्यक्रम के पूर्व छात्रावास की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कॉलेज परिसर में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिससे वातावरण बाबा साहेब के विचारों एवं नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रणजीत कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.