साहिबगंज कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ. रंजीत व महिला के डॉ. अनूप
साहिबगंज, अगस्त 1 -- साहिबगंज। राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह को साहिबगंज कॉलेज का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। वे भूगर्भशास्त्र विभाग के वर्ष 2008 बैच के शिक्षक हैं। यह नियुक्ति साहिबगंज कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसआरआई रिजवी द्वारा प्राचार्य पद से दिए गए त्यागपत्र को विश्वविद्यालय के स्तर से स्वीकार किए जाने के बाद की गई है। साहिबगंज कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के वर्ष 2008 बैच के शिक्षक डॉ. सिदाम सिंह मुंडा को राजमहल मॉडल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इसी विभाग के वर्ष 2008 बैच के शिक्षक डॉ. अनूप कुमार साह को साहिबगंज महिला कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। यह भी पढ़ें- कुलपति ने किया शोध पत्रिका का विमोचन इस आशय का आदेश सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.