साहिबगंज, सितम्बर 4 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज एनएसएस के आठ स्वयंसेवकों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2027 की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए चयन हुआ है। इसे लेकर शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों का स्वागत व सम्मान किया गया।

स्वयंसेवकों को सुझाव प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अनुशासन, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के साथ-साथ 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव भी मिल सके।

आवश्यक दिशा-निर्देश प्राचार्य ने ए...